ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «romandie»के हवाले से, तीन सदस्यों मुस्लिम, क्रोएट और सर्बिया पर शामिल बोस्नियाई राष्ट्रपति परिषद,ने परसों घोषणा की कि लीबिया संक्रमणकालीन राष्ट्रीय परिषद को इस देश के वैध प्रतीक के रूप में वह केवल पहचानते हैं.
इस परिषद के सदस्यों ने बोस्निया के विदेश मामलों के मंत्रालय से कहा कि लीबिया संक्रमणकालीन राष्ट्रीय परिषद के साथ संवाद के लिऐ एक प्रतिनिधि की पहचान कराऐ.
यह बैठक ठीक एक दिन के बाद आयोजित की गयी जब बोस्निया में लीबिया के राजदूत गद्दाफी शासन के विरोध में चले गए.
इसी तरह सर्बियाई सरकार ने बेलग्रेड में एक तत्काल बैठक के साथ लीबिया संक्रमणकालीन राष्ट्रीय परिषद को मान्यता देने की आवश्यकता पर बल दिया, लेकिन अभी तक कोई अधिकारिक बयान इस की पुष्टि पर जारी नहीं किया गया है.
सर्बियाई मीडिया ने बताया कि लीबिया संक्रमणकालीन नेशनल असेंबली का झंडा,बेलग्रेड में लीबिया के दूतावास पर लहरा दिया गया है.
849824