अंतर्राष्ट्रीय समूह:अंतर्राष्ट्रीय मुस्लिम विद्वानों के संघ ने,25 अगस्त को, एक बयान जारी करके लीबियाई क्रांतिकारियों से शांत रहने की अपील की और कहा जल्दबाज़ी में कोई कार्रवाई न करें.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) वेबसाइट«saphirnews»के हवाले से,अंतर्राष्ट्रीय मुस्लिम विद्वानों के संघ ने,इस बयान में क्रांतिकारियों को बधाई संदेश के साथ आशा ब्यक्त की कि लीबिया संक्रमणकालीन राष्ट्रीय परिषद तिरपोली में सुरक्षा बलों की कार्वाई पर नज़र रखेगी तथा जल्दबाज़ी में हुई किसी भी कार्रवाई का मुक़ाब्ला करेगी.
बयान के दूसरे भाग में, मुस्लिम विद्वानों की एसोसिएशन,ने लीबियाई क्रांतिकारियों से युद्ध के दौरान इस्लामी कानूनों का सम्मान और दुश्मन का सामना करते वक़्त पैगंबर(PBUH)की सीरत का पालन करने की अपील की.
दरअसल, लीबियाई तानाशाह,चार दशकों के दमनकारी शासन के बाद, संक्रमणकालीन नेशनल असेंबली के नेत्रत्व में इस देश के क्रांतिकारियों द्वारा परास्त किया गया और अब उसके छुपने के ठिकाने से कोई खबर नहीं रखता.
849844