IQNA

इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने मुसलमानों को ईदअल फित्र की बधाई दीः

6:18 - August 30, 2011
समाचार आईडी: 2179027
इंटरनेशनल ग्रुप: अक्मलुद्दीन ऐहसान ओग़लो, इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने, 28 अगस्त को एक संदेश जारी कर के दुनिया भर के मुसलमानों को ईदअल फित्र के आने पर बधाई दी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «ओआईसी»के हवाले से, ओआईसी महासचिव ने इस संदेश में कहाःरमज़ानुल मुबारक का महीना मुसलमानों के लिऐ आत्मा और भावना के लिए शुद्धिकरण का महीना है और इन दिनों में हालांकि कुछ मुसलमान ईदे सईद फित्र मनाने की तैयारी कर रहें होंगे लेकिन दुनिया भर में कई जगह मुसलमान पीड़ा में जीने के लिए मजबूर हैं.
उन्हों ने वर्तमान में लीबियाइ लोग अपने देश को सामान्य परिस्थितियों में पलटाने के प्रयासों में लगे हैं और सोमालिया तथा अन्य अफ्रीकी देशों में, लोगों को भूख का सामना है और जीवन की न्यूनतम सुविधाओं की कमी में रह रहे हैं.
ऐहसान ओग़लो ने ईदे सईद फित्र के अवसर पर दुनिया भर के मुसलमानों से अनुरोध किया कि सोमालिया में अपने धार्मिक भाई बहनों की सहायता के लिऐ उत्तम प्रयासों को काम में लाऐं और माली व ग़ैर माली सहायता भेज कर अपनी ख़ुशी में भागीदार बनाऐं.
उन्हों ने इसी तरह इस बयान में फ़िलिस्तीनी लोगों की मदद व शहर क़ुदस की इस्लामी पहचान की सुरक्षा तथा यहूदी क़ब्ज़े को ख़त्म कराने पर ज़ोर दिया और इस्लामी देशों से अपील की कि हर तकीक़े से फ़िलिस्तीनी लोगों की रक्षा करें और ऐक स्वत्रंत फ़िलिस्तीनी देश क़ुदस शरीफ की केन्द्रीयताक में स्थापित करने में मदद करें.
851828

captcha