ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)विदेश मामलों के प्रेस और सूचना विभाग के कार्यालय के अनुसार, हसन ताजिक, पश्चिम यूरोपीय मामलों में विदेश मंत्रालय के महानिदेशक ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल कार्यक्रम पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति सरकोजी के हाल ही में टिप्पणी के बारे में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, जैसा कि हम बार बार कहते आरहे हैं कि ईरान की परमाणु गतिविधियां पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि करती हैं.
उन्हों ने इस मतलब के बयान के साथ कि हमारे देश की तमाम रक्षा गतिविधियां पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं कहाःज़ाहिर है इस तरह की टिप्पणियां जो हक़ीकत से दूर हैं क्षेत्र में अशांति का कारण बन सकती हैं इस लिऐ हक़ीक़त पर ध्यान देते हुऐ इस तरह की टिप्पणियों से बचा जाऐ.
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने अपने शत्रुतापूर्ण भाषण में इस्लामी गण्राज्य ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में पश्चिम के निराधार आरोपों को दोहराने के साथ हमारे देश पर रिक्तिपूर्व हमले का सामना करने की धमकी दी थी.
853138