IQNA

इमाम मूसा सद्र की स्थिति शहर"सबहा"की आज़ादी के बाद मालूम होगी

17:02 - September 03, 2011
समाचार आईडी: 2180579
अंतर्राष्ट्रीय समूह: लीबिया के राष्ट्रीय विधानसभा के अध्यक्ष"अब्दुल्ला मसूद अल दर्सी,ने ज़ोर देकर कहा: कि इमाम मूसा सद्र की स्थिति बहुत जल्दी शहर सबहा की आज़ादी के बाद क्रांतिकारियों के ज़रिए पता चल जाएगी
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट समाचार नेटवर्क अल आलम के अनुसार उद्धृत किया कि "अब्दुल्ला मसूद अल दर्सी" ने मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि इमाम मूसा सद्र की स्थिति लीबिया में नई सरकार की प्राथमिकताओं में से होगी
उन्होंने कहा: कि लीबिया के संक्रमणकालीन नेशनल असेंबली के अध्यक्ष"मुस्तफा अब्दुल जलील,ने वादा किया है कि इमाम मूसा सद्र के बारे में जानकारी इकट्ठा करना और इसकी समीक्षा करना परिषद की प्राथमिकताओं में से होगी
अल दर्सी ने कहा कि इमाम मूसा सद्र की स्थिति और लीबिया में उनके साथ गद्दाफी ने क्या किया है यह लीबिया के सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है
लीबिया के राष्ट्रीय विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा: कि पूर्व सरकार के पात्रों में से कुछ अभी भी जीवित है और इमाम मूसा सद्र के बारे में ज्यादा जानकारी रखते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर का कहना है कि वह मर गए हैं और शहर सबहा में या लीबिया के एक रेगिस्तान में दफन कर दिया गया है दूसरी ओर वहाँ खबर है कि इमाम मूसा सद्र दक्षिण लीबिया की जेल में हैं
मसूद अल दर्सी ने कहा कि क्रांतिकारी शहर सबहा के मुक्त कराने के बाद कि जो बहुत करीब है अपने सभी प्रयासों को हर चीज़ को स्पस्ट करने का काम करेंगें
अंत में उन्होंने कहा: कि इमाम मूसा सद्र को ज़ालिम हाकिम के सामने हक़ बात कहने की वजह से शिकार बनाया गया है और अगर जिंदा हैं तो वह आज़ाद होंगें क्योंकि गद्दाफी शासन ने देश का नियंत्रण खो दिया है
853169
captcha