ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेबसाइट «फ़िलिस्तीन इन्फो» के हवाले से,अरब लीग द्वारा यहूदी शासन के बहिष्कार का कार्यालय,10 साल के बाद इस सम्मेलन को फिर से काहिरा में इस लीग के मुख्यालय में आयोजित कर रहा है.
एक दशक से पहले,सम्मेलन"यहूदी शासन का बहिष्कार"हर छह महीने पर ऐक बार सीरिया की राजधानी दमिश्क में आयोजित होता था
इस सम्मेलन में जो सोमवार, 5 सितंबर की शाम से शुरू किया गया था कल 7 सितंबर,तक जारी रहा,और यहूदी शासन के खिलाफ प्रतिबंध के जारी रहने में जो कार्यक्रम नहीं हुऐ उनकी समीक्षा की जाएगी.
"मोहम्मद सबीह, अरब लीग के फ़िलिस्तीनी मामलात और मक्बूज़ा क्षेत्र में उप महासचिव ने कहा: हम चाहते हैं कि यहूदी शासन के खिलाफ प्रतिबंध स्थायी हों,
उन्होंने कहा कि अगर सभी देश किऐ गऐ समझौतों और फैसलों पर प्रतिबद्ध और बाक़ी रहें,तो यह दृढ़ विश्वास यहूदी शासन के आत्मसमर्पण का कारण होसकता है.
856216