IQNA

आयतुल्ला क़ुबलान ने दुनिया के मुसलमानों को वार्ता के लिए बुलाया

8:40 - September 08, 2011
समाचार आईडी: 2183469
इंटरनेशनल ग्रुप: लेबनानी शिया सुप्रीम काउंसिल के उपाध्यक्ष आयतुल्ला"अब्दुल अमीर क़ुबलान "ने मुसलमानों के बीच सांस्कृतिक सहिष्णुता और बातचीत को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«iloubnan»के अनुसार बताया कि कल 6 सितम्बर को आयतुल्ला क़ुबलान ने इस देश के राजनीतिक दलों के सदस्यों और कुछ इस्लामी अदालतों के न्यायाधीशों,जमात के इमामों और लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों के मुफतियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में धार्मिक भाषणों को इस्लामी देशों में बातचीत और सहिष्णुता की संस्कृति को विकसित करने के लिए आवश्यक जाना
उन्होने बैठक में बोलते हुए कहा: कि बग़ैर भेदभाव के धार्मिक भाषणों और अतिवाद से दूर ही केवल एक रास्ता है कि इस्लामी और अरबी देशों में मुसलमानों के बीच सहिष्णुता और बातचीत की संस्कृति को बढ़ावा देने और हिंसा और धार्मिक संघर्षों के प्रसार का मुक़ाबला करें
लेबनान के शिया सुप्रीम काउंसिल के उपाध्यक्ष ने अपने भाषण के दूसरे हिस्से में कहा कि मुस्लिम दुनिया के विद्वानों और मौलवियों को इसलामी महत्वपूर्ण केंद्रों के बीच निरंतर संचार को बरक़रार करने के लिए अधिक प्रयास करना चाहिए
उन्होने इस बैठक के अंत में भाग लेने वालों को आमंत्रित किया ताकि मुसलमानों की सक्रिय भागीदारी के साथ इसलामी समाज को इस तरह से हिदायत करें कि लोगों के बीच संचार के मुख्य तत्व के रूप में सहिष्णुता और बातचीत बरक़रार रहे
856259
captcha