IQNA

सामाजिक नेटवर्क Facebook पर मुसल्मानों की हत्या की दावतः

6:16 - September 10, 2011
समाचार आईडी: 2184008
अंतर्राष्ट्रीय समूह: फ्रांस में इस्लाम दुश्मन उपयोगकर्ताओं ने सामाजिक नेटवर्क Facebook पर पेज बनाकर मुसल्मानों की हत्या की घोषणा की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) वेबसाइट«lepoint»के हवाले से, सामाजिक नेटवर्क फेसबुक पर इस्लाम विरोधी उपयोगकर्ताओं ने बुधवार 7 सितम्बर को एक पृष्ठ "मुसलमानों को इनकी ईद Qurban में ज़िब्ह कर दो" शीर्षक के साथ बना कर इस्लाम दुश्मन ,उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया है कि इस वर्ष 6 नवंबर में ईद क़ुर्बान के साथ मुसलमानों को भी मार डालो.
मुसल्मानों की हत्या के हवाले से इस इंटरनेटी दावत की प्रतिक्रिया में इस्लामोफोबिया के खिलाफ लड़ने वाले संगठन(CCIF) फ्रांस ने गृह मंत्रालय और न्यायिक पुलिस की केंद्रीय प्रबंधन से आग्रह किया है कि कि इस वेबसाइट पर ऐसे पृष्ठ बनाने वाले की पहचान करे इसी तरह इस संगठन के अधिकारियों ने वेबसाइट फेसबुक को एक पत्र भेज कर इस साइट के मालिक से अपील की है कि जितनी जल्दी हो सके इस इंटरनेटी पेज को मिटा दे.
अभी तक पुलिस ने इस्लामोफोबिया के खिलाफ लड़ने वाली इस एसोसिएशन की चेतावनी की समीक्षा नहीं की है और यह वेबसाइट पेज उसी तरह मुसलमानों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखे है.
857257
captcha