IQNA

विशेष रूप से मानसिक विकलांगों की कुरानी प्रतियोगिता पर मिस्र के अवक़ाफ मंत्रालय की सहमति

8:36 - September 10, 2011
समाचार आईडी: 2184055
इंटरनेशनल ग्रुप: मिस्र के इस्लामी मामलों और अवक़ाफ के मंत्री"मोहम्मद अब्दुल फ़ज़ील अल क़ूसी"ने विशेष रूप से मानसिक विकलांगों के हिफ़्ज़े कुरान करीम की दूसरी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के आयोजन पर सहमति दे दी है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने मिस्र की जानकारी साइट"अल यौम अल साबे"के अनुसार बताया कि कल 8 सितम्बर को"मोहम्मद अब्दुल फ़ज़ील अल क़ूसी"ने विशेष रूप से मानसिक विकलांगों के हिफ़्ज़े कुरान के दूसरे टूर्नामेंट के आयोजन के साथ संस्थान "अबरार मिस्र"के प्रयास से हर सिनो साल के लिए आयोजित किया जाएगा सहमति दे दी है
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता तीन स्तर में हिफ़्ज़े क़ुरान करीम का एक चौथाई भाग, 30 वें पारे का हिफ़्ज़ करना और कुरान करीम के छोटे सूरों को हिफ़्ज़ करने के लिए आयोजित किया जाएगा
इस प्रतियोगिता में केवल वह लोग जो मानसिक रूप से विकलांग हैं भाग ले सकते हैं और इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शर्तें यह हैं कि भाग लेने वाले पहले से संस्थानों में से एक संस्थान में या फिर विकलांगों की देखभाल करने वाले संस्थानों में से एक सदस्य होना चाहिए और इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए लिखित अनुरोध पत्र को काहिरा में ख़ास तौर से विकलांगों की देखभाल करने वाले संस्थान "अबरार मिस्र,को पेश कर दें
आयोजकों ने कहा कि विशेष रूप से मिस्र के मानसिक विकलांगों के हिफ़्ज़े कुरान करीम की दूसरी चैम्पियनशिप में रुचि रखने वालों के लिए 22 सितंबर तक का अवसर है ताकि अपनी भागीदारी का अनुरोध पत्र लिखित रूप में मिस्र के संस्थान अबरार को प्रस्तुत कर दें
दरअसल इस प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण 18 सितंबर को शुरू हो जाएगा और13 अक्टूबर तक जारी रहेगा और अंतिम चरण भी 23अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जारी रहेगा
इसके अलावा, विशेष रूप से मिस्र के मानसिक विकलांगों के हिफ़्ज़े कुरान करीम की दूसरी चैम्पियनशिप के विजेताओं को 30 अक्टूबर को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा
857259
captcha