ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने उपग्रह चैनल"अल अरबिया" के अनुसार बताया कि मिस्र में 6 अप्रैल के आंदोलन के"तारिक अल ख़ूली,ने काहिरा में इस शासन के दूतावास के कब्जा करने के बाद यहूदी शासन के खिलाफ मिस्र सरकार की स्थिति को नामुनासिब और शर्मनाक जाना है
उन्होने कहा: कि इंक़ेलाब की कामयाबी के साथ उम्मीद की गई थी कि यहूदी शासन के ख़िलाफ मिस्र की राजनीतिक बदल जाएगी लेकिन इस देश की राजनीति मुबारक की हुकूमत की तरह है और इस देश के इंक़ेलाबी लोगों की मांगो को कोई पूरा करने वाला नही है और उनकी मांगो को पूरा नही किया जा रहा है
उन्होने मिस्र के सैन्य परिषद को अधिक संख्या में मिस्री नागरिकों के मारे जाने और घायल करने का ज़िम्मेदार बताया है और कहा कि मिस्र की जनता इस देश की सीमाओं पर यहूदी शासन के बलों द्वारा मिस्री सैनिकों के मारे जाने और मिस्र की कमजोर सरकार की प्रतिक्रिया से नाराज और परेशान हैं
मिस्र की क्रांतिकारी आंदोलन ने बल दिया: कि लोगों की कार्रवाई मिस्र सरकार के कमजोर कार्यों का परिणाम है
उन्होंने कहा कि मिस्र के लोग तुर्की सरकार को देख रहे हैं कि यहूदी शासन के ख़िलाफ कैसी मजबूत स्थिति है और उसके राजदूत को सादगी के साथ अपनी धरती से निकाल दिया है
मिस्र के 6 अप्रैल की क्रांतिकारी आंदोलन के एक सदस्य तारिक अल खूली ने अंत में कहा कि हड़पनेवाला यहूदी शासन के साथ मिस्र का राजनयिक संबंधों को जारी रखना और इसराइल के ख़िलाफ मुबारक की कमज़ोर नीति निरंतरता है और मिस्र के क्रांतिकारी लोगों की मांगों का जवाब नहीं है और मिस्र जैसे देश के लिए यह शर्मनाक है
858286