ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«ओआईसी-ओसीआई» के अनुसार उद्धृत किया कि इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव«अकमलुद्दीन एहसान ओग़लु" ने एक बयान में आतंकवादी कार्रवाई पर निंदा की है और इराकी लोगों को एकता और अधिक अखंडता के लिए आमंत्रित किया है
उन्होंने इस बयान में कहा कि इराकी लोगों को एकता बनाए रखनी चाहिए और किसी भी रूप में आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए हिंसा और अतिवाद से मुक़ाबला के आधार पर मक्का में साल 2006 में इस्लामी सहयोग संगठन ने एक प्रस्ताव पारित किया था उसका अनुपालन करना चाहिए
इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने अंत में सरकार को संवेदना संदेश भेजकर आतंकवादियों के इस हमले के शिकार लोगों के परिवारों और इराकी जनता से आशा व्यक्त की है कि इस कार्रवाई के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और दंडित किया जाएगा
एक आतंकवादी समूह ने 12 सितम्बर सोमवार को ज़ाएरीन की एक बस को कि जो सीरिया जा रहे थे उन पर हमला कर दिया.यह ज़ाएरीन कर्बलाए मोअल्ला की ज़ियारत करने के बाद हजरत ज़ैनब(स0अ0)के पवित्र हरम की ज़ियारत के लिए सीरिया के रास्ते में थे कि कर्बला और अनबर प्रांतों के कुछ फासले पर"अल नख़ीब"क्षेत्र में बंदूकधारियों के एक गिरोह ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया
861639