IQNA

लीबियाई जेलों में इमाम मूसा सद्र की तरह कोई हैः

6:46 - September 18, 2011
समाचार आईडी: 2188828
अंतर्राष्ट्रीय समूह:यूरोपीय देशों में से ऐक के कौंसलेट ने "नबी बैरी" लेबनान के सदन के अध्यक्ष को एक पत्र लिख कर लीबियाई जेलों में इमाम मूसा सद्र की तरह किसी के होने के संकेत दिऐ हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)समाचार साइट "अरबी प्रेस"के हवाले से, यूरोपीय देशों में से ऐक के कौंसलेट ने "नबी बैरी" लेबनान के सदन के अध्यक्ष को एक पत्र लिख कर उल्लेख किया कि लीबियाई जेलों में इमाम मूसा सद्र की तरह ऐक शख़्स पाया गया है.
समाचार साइट "अरबी प्रेस"ने इस योरोपी देश और इस ख़बर की तफ़्सीलात का विवरण प्रकाशित नहीं किया है.
दूसरी ओर,पेज"इमाम अल सैयद इमाम मूसा अल सद्र " फेसबुक सामाजिक नेटवर्क पर इमाम मूसा सद्र से संबंधित-अमल आंदोलन लेबनान से निकट-ने इस समाचार को अरबी प्रेस से नक़्ल किया है.
हालांकि अभी भी इस खबर के सही होने या संभव अनुवर्ती के बारे में आंदोलन से जुड़े पन्नों पर इस ख़बर की प्रतिक्रिया में अमल आंदोलन और नबी बैरी द्वारा कोई जानकारी की सूचना नहीं दी गई है.
862432
captcha