IQNA

संयुक्त राष्ट्र ने संक्रमणकालीन परिषद लीबिया को मान्यता दीः

6:51 - September 18, 2011
समाचार आईडी: 2188832
अंतर्राष्ट्रीय समूह: संयुक्त राष्ट्र ने संक्रमणकालीन परिषद लीबिया को लीबिया देश के एक प्रतिनिधि के रूप में मान्यता दी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी लीबिया की संपत्ति को कानूनी तौर स्वत्रंत करने का आदेश जारी किए हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार नेटवर्क "अल जजीरा"के हवाले से,संयुक्त राष्ट्र महासभा जो 193 देशों के प्रतिनिधियों से बनी है ने संक्रमणकालीन कौंसिल के प्रतिनिधि को "मुअम्मर कद्दाफी," लीबिया के अपदस्थ तानाशाह की सरकार के विकल्प के रूप में स्वीकार लिया है और उनको अनुमति दी है ता कि संयुक्त राष्ट्र के 67वें सत्र मे भाग लें.
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 114 प्रतिनिधियों की सहमत और 17 की असहमत तथा 15 के इनकार के साथ लीबिया संक्रमणकालीन परिषद के प्रतिनिधि को मान्यता दे दी,और लीबिया के प्रतिनिधि के रूप में क़ुबूल कर लिया.
इस क्रम में,संक्रमणकालीन अस्थायी परिषद लीबिया के दो अधिकारियों ने स्थानांतरण सरकार द्वारा नए अधिकारियों के गठन व नाम की घोषणा के बारे में रविवार 18 सितंबर को सूचना दी.
उनके अनुसार यह सरकार 30 पुरुषों और महिला सदस्यों पर लीबिया के सभी राजनीतिक समूहों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व के रूप में शामिल होगी.
862049
captcha