IQNA

मिस्री नाराज़ छात्रों ने अमेरिकी ध्वज को आग लगा दीः

5:47 - September 19, 2011
समाचार आईडी: 2189564
इंटरनेशनल ग्रुप: काहिरा के अमेरिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने देश की अन्य विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ मिल कर ऐक क्रांतिकारी कार्रवाई में काहिरा अमेरिकी विश्वविद्यालय की इमारत पर धावा बोल दिया और विश्वविद्यालय की छत से अमेरिकी ध्वज को नीचे फैंक दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)जानकारी साइट "अलयौमुस्साबे" के हवाले से,इन छात्रों ने घोषणा कीःउनकी यह कार्वाई क़ाहिरा में यहूदी शासन के दूतावास पर मिस्री क्रांतिकारियों के हमले व उसके ध्वज को नीचे गिराने से प्रेरणा ओर हिम्मत लेकर हुई थी.
मिस्र के नाराज़ छात्रों ने बल दियाःकि अमेरिकी संस्कृति अब आधुनिक व नऐ मिस्र में जगह नहीं रखती है और पश्चिमी संस्कृति मिस्र के इस्लामी क्रांतिकारी मूल्यों के साथ मेल नहीं खाती है.
मिस्र के छात्रों ने अमेरिकी ध्वज को नीचे खींच कर यह नारे "यह मिस्र है अमेरिका नहीं है" और "अपने सिर को ऊपर उठाओ तुम मिस्री हो"लगा रहे थे.
इसी तरह छात्रों ने "लीज़ा आंद्रोस"काहिरा अमेरिकी विश्वविद्यालय की अध्यक्षता जिन्हों ने छात्रों के विरोध को अमक़ाना बताया था और कहा था कि यह समय छात्रों की बातें सुन्ने का नहीं है, को माफ़ी मांगने को कहा या उनको उस जगह से हटा दिया जाऐ.
दरअसल,मिस्र में अमेरिकी विरोधी भावना तेज होने के कारण काहिरा में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों से आग्रह किया कि मिस्र में सुरक्षा उपायों को अपनाऐं.
863127


captcha