ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) वेबसाइट«ibtimes»के हवाले से, वॉल स्ट्रीट न्यूयॉर्क,जहां अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज (दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज)है,परसों से प्रदर्शनकारियों के वित्तीय प्रणाली और अमेरिकी पूंजीवाद के ख़िलाफ़ जमा होने के कारण बंद रहा.
अमेरिकी मीडिया के अनुसार,विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों की संख्या पहले दिन के मुक़ाब्ले कम थी और न्यूयॉर्क पुलिस द्वारा यह सड़क बंद कर दी गई थी.
अमेरिकी लोग इस देश की वित्तीय प्रणाली और पूंजीवाद के ख़िलाफ़ "जो कि आर्थिक समस्या तथा समाजी अन्याय का कारण है" शनिवार 17 सितंबर से वॉल स्ट्रीट पर प्रदर्शन कर रहे हैं और वॉल स्ट्रीट न्यूयॉर्क अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज जो कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है की बिल्डिंग पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे है जिसे न्यूयॉर्क पुलिस की रुकावट का सामना करना पड़ा.
यह आंदोलन कि जिसका नाम "वॉल स्ट्रीट पर कब्ज़ा"आंदोलन का नाम दिया गया है कल भी वॉल स्ट्रीट पर यह विरोध प्रदर्शन
जारी रहा और देश की वित्तीय प्रणाली, पूंजीवाद के ख़िलाफ़ नारे बाज़ी होती रही और विभिन्न देशों में युद्ध समाप्त करने तथा अमेरिका की समाजी, आर्थिक व शिक्षण स्थित में सुधार पर ध्यान देने की मांग करते रहे.
863474