IQNA

पाकिस्तान के राज्य "बलूचिस्तान" में कुछ शिया ज़ाएरों को शहीद कर दिया गया

16:44 - September 22, 2011
समाचार आईडी: 2191922
अंतर्राष्ट्रीय समूह: कल 20 सितंबर की शाम को पाकिस्तानी शिया ज़ाएरीन एक बस पर सवार होकर ईरान जा रहे थे कि बंदूकधारियों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें 26 लोग शहीद हो गए
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«ladepeche»के अनुसार उद्धृत किया कि पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कल शाम को बंदूकधारियों ने क्वेटा से पचास किलोमीटर की दूरी पर शिया ज़ाएरीन की एक बस पर हमला कर दिया इस आतंकवादी कार्रवाई के दौरान 26 ज़ाएर मुसाफिर शहीद हो गए
इस बस के ड्राइवर ने पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार में बताया कि आठ सशस्त्र हमलावरों ने बस रोक दी और ज़ाएरीन को नीचे उतारने के बाद कि जो ईरान जा रहे थे उन पर गोलियां चला दीं जिससे 26 लोग शहीद और दस लोगों से अधिक घायल हो गए
865008
captcha