IQNA

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आले सउद शासन की दमनकारी कार्वाइयों की आलोचना कीः

4:50 - September 24, 2011
समाचार आईडी: 2192303
अंतर्राष्ट्रीय समूह: एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सऊदी अरब में सुधारवादी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और दमन की आलोचना और चिंता ब्यक्त की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अल आलम न्यूज नेटवर्क वेब्साइट के हवाले से,एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 'वलीद अबुल्ख़ैर"सऊदी अरब में प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता,जिस ने इस देश में राजशाही संवैधान के समाप्त की मांग की थी के कोर्ट परिक्षण पर चिंता ब्यक्त की.
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अबुल्ख़ैर के हवाले से कहा कि सऊदी अधिकारी जो कि अरबी देशों की टनाओं को देख रहे हैं हर उस शख़्स को किसी भी ऐसी कार्वाई की बिना पर जो अरबी देशों मे प्रदर्शनकारयों से संवेदना का संकेत देती हो या देश में विरोध प्रदर्शन करने का इरादा रखता हो गिरफ़्तार कर लेते हैं.
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने घोषणा कीःसुधारों की मांग करने वाले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कोई नई बात नहीं है और हाल के महीनों में बहुत से सड़कों पर आने वाले प्रदर्शनकारियों को दबा दिया और गिरफ्तार कर लिया गया है.
866210

captcha