IQNA

संयुक्त राष्ट्र संघ में फ़िलिस्तीनी सदस्यता के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुतः

4:51 - September 24, 2011
समाचार आईडी: 2192304
अंतर्राष्ट्रीय समूह:संयुक्त राष्ट्र संघ में कल,23 सितम्बर को "महमूद अब्बास' फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति द्वारा फ़िलिस्तीन के लिए आवेदन पत्र इस संगठन की महासभा में प्रस्तुत किया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)समाचार नेटवर्क अल Manar साइट के हवाले से,महमूद अब्बास फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति ने औपचारिक रूप से 1967 की सीमाओं पर आधारित एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य की मान्यता के लिए अपना अनुरोध संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष प्रस्तुत किया.
यह अनुरोध बान की मून संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के समक्ष रखा गया,यह उस वक़्त होरहा है जब कि अमिरीका यहूदी शासन के हितों की रक्षा करने के लिए लिए फ़िलिस्तीनी मान्यता के ख़िलाफ़ अपने वीटो के अधिकार को उपयोग करने पर बल दे रहा है.
"रियाज़ मंसूर" संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीनी राजदूत ने कहा,महमूद अब्बास फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति ने यह आवेदन पत्र अपने भाषण से पहले स्थानीय समय अनुसार 11:35 पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव को प्रस्तुत किया.
866242
captcha