ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेब्साइट alwafd के हवाले से,शाहिद बुर्हानुद्दीन रब्बानी के पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार समारोह कल "अर्ग"की मस्जिदे जामे में अफ़ग़ान राष्ट्रपति और देशी,विदेशी हस्तियों की उपस्थित में विशेष सुरक्षा उपायों के साथ किया गया.
शहीद रब्बानी की तशई जनाज़ह का कुछ हिस्सा बीबीसी टेलीविजन नेटवर्क के ज़रये लाइव प्रसारित किया गया और "हामिद करजई," अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने समारोह में बोलते हुए बुरहानुद्दीन रब्बानी को अफगानिस्तान में शांति का शहीद कहा,जिन्हों ने राष्ट्रीय शांति व सुलह के लिए बहुमूल्य प्रयास किऐ.
अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने ने रब्बानी को ऐसी धार्मिक हस्ती बताया जो हमेशा इस्लाम धर्म की शिक्षाओं पर भरोसा व क़ुरानी आयतों की पैरवी करने के साथ इस देश में शांति व सुलह पैदा करने के बहुत प्रयास किऐ.
इस समारोह में "अली अकबर विलायती"सर्वोच्च नेता के अंतरराष्ट्रीय मामलों में सलाहकार के नेतृत्व में ऐक ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने भी समारोह में भाग लेकर,इस हस्ती की बुलंद स्थिति को सलाम किया.
866195