IQNA

ट्यूनीशियाई क्रांतिकारियों के मानवीय सहायता क़ाफि़ले का ग़ाज़ा में प्रवेशः

7:46 - September 26, 2011
समाचार आईडी: 2193109
अंतरराष्ट्रीय समूह:ट्यूनीशियाई क्रांतिकारियों का मानवीय सहायता क़ाफि़ला परसों 24 सितम्बर को मिस्र और फ़िलिस्तीनी में स्थित राफ़ा सीमा के माध्यम से गाजा पट्टी में दाख़िल हुआ.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)वेब्साइट alresalah,के हवाले से, यह क़ाफ़ला "करामत" के नाम से ज़ैनुल आब्दीन बेन अली देश के तानाशाह के अंत के बाद ट्यूनीशियाई मानवीय सहायता का पहला काफिला गाजा के लिऐ है जिस ने ट्यूनीशिया क्रांतिकारी जवानों की भागीदारी के साथ गाजा पट्टी में प्रवेश किया है.
राफ़ा सीमा पर ऐर सुरक्षा अधिकारी ने बतायाः कि करामत कारवां 15 सितम्बर से पहले ट्यूनीशिया की राजधानी से गाजा पट्टी के लिऐ चला था और मिस्री अधिकारियों इस देश की सीमाओं से पार होने के लिऐ वीज़े की ग़रज़ से मिस्र में कुछ दिन ठहरने के बाद परसों दोपहर गाजा पट्टी में दाख़िल हुआ.
करामत कारवां दवा और व्हील चेयर्स पर शामिल है और इस कारवां में ट्यूनीशिया क्रांतिकारी युवा लोग जो ज़ैनुल आब्दीन बेन अली देश के तानाशाह की सरकार को उखाड़ फेंकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं मौजूद हैं.
866767
captcha