ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने कुवैत प्रकाशित समाचार पत्र"अल क़बस"के हवाले से कहा कि इस कुरानिक प्रतियोगिता के उच्चतर आयोजक समिति के प्रमुख"यूसुफ अल सईदी"ने इस बारे में कहा कि यह प्रतियोगिता कुवैत के युवाओं और राष्ट्रीय खेल संगठन(पाएस)के प्रयास से आयोजित की जाएगी और इसमें फ़ारसी खाड़ी देशों के प्रतिभागी एक दूसरे के साथ कुरान और हदीस के दो भाग में प्रतिस्पर्धा करेंगे
उन्होंने कहा कि कुवैत के खेल और राष्ट्रीय युवा संगठन ने बहुत कोशिशों के बाद अब टूर्नामेंट के आयोजन के लिए तैयार हैं और आज से यह टूर्नामेंट कुवैत की जामा मस्जिद में शुरू हो जाएगा
अल सईदी ने फ़ारसी खाड़ी के देशों में कुरान और हदीस की 24 वीं अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जो दो वक़्त सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी कहा: कि फ़ारस के खाड़ी देशों से छह रेफरियों की समिति गठित की गई है
इस प्रतियोगिता के उच्चतर आयोजक समिति के सरपरस्त ने अंत में कहा कि कल 25 सितम्बर को प्रतियोगिता की रेफरी समिति ने फ़ारसी खाड़ी के देशों के सहयोग और परिषद के प्रतिनिधि की उपस्थिति के साथ आयोजित किया
इस टूर्नामेंट में, फ़ारसी खाड़ी के हौज़े के 6 देशों के 54 हाफ़िज़ और क़ारी एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे इस तरह प्रत्येक देश के 9 लोग मौजूद हैं, यह प्रतियोगिता तीन समूह के साथ 10 से 14 साल के आयु वर्ग, 15 से 18 साल और 19 से बीच 25 साल तक के लिए जारी किया जाएगा
867306