IQNA

ईरान के विरुद्ध पश्चिमी दबाव का कारण फ़िलिस्तीनी समर्थन हैः

4:35 - October 02, 2011
समाचार आईडी: 2196855
अंतर्राष्ट्रीय समूहः"नबीय बर्री" लेबनानी संसद के अध्यक्ष ने ईरान के विरुद्ध पश्चिमी देशों के दबाव की वजह इस्लामी गणतंत्र ईरान द्वारा फ़िलिस्तीनी लोगों के समर्थन को बताया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)अल आलम नेटवर्क की वेबसाइट के हवाले से,"नबीय बर्री"ने फ़िलिस्तीनी इन्तिफादा समर्थन पर पांचवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ईरान द्वारा परमाणु तकनीक हासिल करने के क्रम में इस्लामी गणतंत्र ईरान पर पश्चिमी दबाव और परमाणु हथियार धारक यहूदी शासन के साथ न निपटने के बारे में कहाः कि यह स्पष्ट है कि इस बात का कारण फ़िलिस्तीनी लोगों के वैध अधिकारों और आकांक्षाओं की ईरान द्वारा रक्षा व समर्थन है.
उन्होंने इस्लामी क्रांति के सुप्रीम नेता और सम्मेलन के अध्यक्ष की सराहना के साथ, जोर दिया:यह आमंत्रण इस्लामी गणतंत्र ईरान और इसके संस्थापक इमाम खुमैनी के मिशन की पहचान है कि जो क्रांति के बाद इजराइली दूतावास की जगह फ़िलिस्तीनी दूतावास की स्थापना और इसी तरह रमजान के महीने में आखिरी शुक्रवार को कुद्स दिवस के रूप में ऐलान के साथ शुरू किया गया था.
नबीय बर्री ने इसराइल के अपराधों के दोहराने और जारी रखने की ओर इशारा करते हुऐ कहाः कि हम चाहते हैं यह सम्मेलन इसराइल के अपराधों को तलाशने करने और उन को बंद करने तथा मुक़ाब्ले के लिए नए तरीकों पर विचार करने का का ऐक अवसर हो.
870912

captcha