IQNA

दक्षिणी इराक के हुसैनिया में आत्मघाती बम विस्फोट में 18 की मौत

20:14 - October 02, 2011
समाचार आईडी: 2197543
अंतर्राष्ट्रीय समूह: दक्षिणी इराक में स्थित शहर"हिल्ला"में हज़रत अयूब के रौज़े के निकट अज़ादारों के बीच एक कार में विस्फोट होने से कम से कम 18 लोग मारे गए
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने समाचार एजेंसी असवातुल इराक़ के अनुसार बताया कि इराक़ के प्रांत"बाबुल" में एक पुलिस स्रोत ने कहा: कि कल 30 सितम्बर को यह आतंकवादी बम विस्फोट किया गया लेकिन वहां पुलिस बल पहंच गया और उस जगह पर लोगों को जाने से रोका गया
बाबुल प्रांत की पुलिस स्रोत ने कहा, कि इस आतंकवादी बम विस्फोट को अंजाम देने वालों के बारे में छानबीन शुरू कर दी गई है
हिल्ला शहर बगदाद के दक्षिण में स्थित 100 किमी के फासले पर है और इस शहर के अधिकतर निवासी शिया हैं
870527

captcha