IQNA

सात सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को अमेरिका में गिरफ्तार किया गयाः

5:30 - October 03, 2011
समाचार आईडी: 2197658
अंतर्राष्ट्रीय समूह: न्यूयॉर्क पुलिस ने परसों 1October को दोपहर,में सात सौ से अधिक अमेरिकी पूंजीवादी व्यवस्था और वॉल स्ट्रीट की नीतियों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को जो पुल "ब्रुकलीन"पर रैली कर रहे थे गिरफ्तार किया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार एजेंसी «रायटर»के हवाले से, प्रदर्शनकारियों की बहुत बड़ी संख्या जो कि "वाल स्ट्रीट पर क़ब्ज़ा करो "आंदोलन के समर्थकों से हैं 17 सितंबर से अब तक अमेरिकी शेयर बाजार की नीतियों और इस देश में पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ वॉल स्ट्रीट, न्यू यॉर्क (अमेरिकी शेयर बाजार की जगह) पर रैली कर रहे हैं परसों इस रैली के पन्द्रहवें दिन जब कि वह लोग ब्रुकलिन ब्रिज से गुजर रहे थे पुलिस द्वारा पुल पर बाधा पहुचाने के कारण गिरफ्तार कर लिऐ गऐ.
न्यूयार्क पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, पुलिस की गंभीर चेतावनी के बावजूद कि प्रदर्शनकारी फुटपाथ पर रहें,वह लोग पुल पर कारों के आने जाने की जगह पर आगऐ तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया.
कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस से भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन नारंगी जाल का उपयोग करके पुलिस,ने उन्हें घेर और गिरफ्तार कर लिया.
यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय समय 15:30 बजे शुरू किया गया था और समय 20 बजे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के साथ समाप्त होगया और पुल पर यातायात फिर से शुरू होगई.
871620

captcha