ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)फ़िलिस्तीन में प्रकाशित समाचार पत्र "अलकु़दस"फ़िलिस्तीनी लोग देश भर के शहरों में यहूदी शासन की जेलों में बंद भूख हड़ताल पर बैठे बंदियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के क्रम में भारी प्रदर्शनों का आयोजन किया था.
यह रैलिया उस वक़्त होरही हैं,कि सैकड़ों फ़िलिस्तीनी बंदियों ने मक़्बूज़ह Qods पर ग़ासिब शासन की जेलों में छह दिनों के लिऐ भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
इन कैदियों ने जेल की बुरी व असमान्य स्थिति जैसे उन्हें एकान्त कारावास में रखने,उनके परिवारों से मिलने ना देना,उनपर माली जुर्माना लगाना और उनके इलाज से मना करना आदि के विरोध में छह दिनों के लिए भूख हड़ताल की घोषणा की है.
दरअसल, यहूदी शासन की जेलों में फ़िलिस्तीनी बंदियों की संख्या 11 हजार लोगों से अधिक है जिनमें महिलाओं और बच्चों की एक बड़ी संख्या है.
इसी तरह फ़िलिस्तीनी लोगों ने बंदियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिऐ,गाजा में रेड क्रॉस के सामने तम्बू स्थापित किया और उसमें भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
872414