ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)अल आलम न्यूज नेटवर्क के हवाले से, "मोहम्मद सादिक अलअदीनी"यमनी युवा क्रांतिकारी लोगों को व्यापक विरोध के लिऐ ऐकजुट करने वाले,ने इस देश के मामलों में आले सउद के हस्तक्षेप और क्रांतिकारी लोगों के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा की ओर इशारा करते हुऐ भविष्यवाणी की है कि यमनी क्रांति के भाग्य में एक खूनी इतिहास है.
उन्हों ने कहा अधिकतम येमेनी लोग "अली अब्दुल्लाह सालेह"के वादों पर संदिग्ध हैं, क्योंकि उनके बयान स्पष्ट विरोधाभास से भरे रहते हैं.
अलअदीनी ने सालेह के वादे कि आने वाले दिनों में सरकार से अलग होजाऐंगे, के बारे में कहाःस्पष्ट नहीं है कि सालेह के आने वाले दिन कौन होंगे मुम्किन है कि लंबे साल हों.
इस येमेनी कार्यकर्ता ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शासन के क्रोध के बारे में एक चेतावनी के साथ,जनता द्वारा शांतिपूर्ण क्रांति को जारी रखने के लिए आग्रह किया और कहा कि शासन द्वारा हिंसक कार्रवाई जारी रहने से लोग हथियार उठाने पर मजबूर हो जाएंगे.
876820