IQNA

रब्बानी की आतंकी हत्या ने क्षेत्र में शांति के दुश्मनों के होने के संकेत हैं:

4:39 - October 12, 2011
समाचार आईडी: 2203328
राजनीतिक समूह:अहमदीनेजाद ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ एक टेलीफोन बातचीत में बुर्हानुद्दीन रब्बानी को इस्लामी और क्रांतिकारी व्यक्तित्व रेखांकित किया और कहाः रब्बानी की हत्या से यह तय होगया है कि दुश्मन नहीं चाहता है क्षेत्र में शांति का माहौल बने.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)राष्ट्रपति की वेबसाइट हवाले से, महमूद अहमदीनेजाद ने परसों शाम, सोमवार10 अक्टूबर को "हामिद करजई" अफ़ग़ान राष्ट्रपति के साथ एक टेलीफोन साक्षात्कार में बुर्हानुद्दीन रब्बानी की शहादत पर फिर से संवेदना और इस अपराध की निंदा करते हुऐ कहाःरब्बानी की हत्या से यह तय होगया है कि दुश्मन नहीं चाहता है क्षेत्र में शांति का माहौल बने और अफगानिस्तान में सहानुभूति व समझ का चलन हो.
इस्लामी गण्य राज्य ईरान के राष्ट्रपति ने बुर्हानुद्दीन रब्बानी को इस्लामी और क्रांतिकारी व्यक्तित्व रेखांकित किया जो हमेशा अफगानिस्तान सरकार व क़ौम के लिऐ बेहतरीन मददगार में गिने जाते थे कहा कि दुश्मन ने इस मोमिन और दिलसोज़ मनुष्य की हत्या करके बहुत बड़ा अपराध किया और आज हमें चाहि कि मदद करें ता कि अफगानिस्तान क़ौम के भड़के हुऐ जज़बात शांत में बदल जाऐं.
हामिद करज़ई, अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने भी इस फोनी बातचीत में ईरानी सरकार की अफगानिस्तान हुकूमत व क़ौम के लिऐ नेक नीयती और समर्थन की सराहना की और बुर्हानुद्दीन रब्बानी की शहादत को अफगानिस्तान हुकूमत व क़ौम के लिऐ अपरिवर्तनीय नुकसान शुमार किया और कहा:अफगानिस्तान हमेशा क्षेत्र में मज़बूत शांति व अमन का समर्थन करता है क्योंकि इसी को तमाम क़ौमों के लाभ में जानता है और इस क्रम में तिपक्षीय अफगानिस्तान,पाकिस्तान व ईरान बैठक को महत्व पूर्ण शुमार करता है जो स्पष्ट रूप से दोस्ती व सहयोग के माहौल का कारण होगी.
877545
captcha