अंतर्राष्ट्रीय समूह "इस्माइल हानियह," फ़िलिस्तीनी चुने प्रधानमंत्री ने फ़िलिस्तीनी बंदियों के आदान प्रदान में मिस्र की रचनात्मक भूमिका की प्रशंसा की और कहा:मिस्रियों ने यहूदी शासन के सैनिक के बदले फ़िलिस्तीनी बंदियों के आदान प्रदान विषय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) मिस्र में प्रकाशित समाचार पत्र "यौमुस्साबे "के हवाले से,इस्माइल हानियेह ने 15 अक्तूबर को समाचार मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में,इस अभिव्यक्ति के साथ क्षेत्र में लोकप्रिय क्रांति के प्रभाव की ओर इशारा किया और कहा:इस लायक क्रांति के प्रभाव केवल मिस्र ही तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि क्षेत्र के सभी देशों सहित गाजा पट्टी के फ़िलिस्तीनी नागरिकों को भी प्रभावित करेगा.
उन्हों ने मिस्र की तब्दीलियों की ओर इशारा किया और कहाःहमे यक़ीन है कि मिस्र मध्यपूर्व में अपनी पिछली महत्वपूर्ण जगह को दोबारा प्राप्त करलेगा.
इस्माइल हानियेह ने ने हमास फ़िलिस्तीन और मुस्लिम ब्रादरहुड मिस्र के संबंधो के बारे में कहाःहम मुस्लिम ब्रादरहुड के हमख़याल हैं और बहुत से हमास के सदस्य इसी आंदोलन में पले बढ़े हैं.
उन्होंने कहा: इसी तरह"मुहम्मद बदी" मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन के नेता ने ऐक इसराइली कैदी के बदले 1027 फ़िलिस्तीनी बंदियों की रिहाई के बाद मुझे फोन किया और इस महान सफलता पर फिलिस्तीनियों को बधाई दी.
फ़िलिस्तीनी चुने प्रधानमंत्री ने कहा: हम मिस्र की राष्ट्रीय सुरक्षा को काफी महत्व देते हैं और हम ने मिस्री क्रांति के चरम पर सीमाओं पर नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय किए.
880545