IQNA

शिकागो में बहुत से प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गयाः

4:50 - October 18, 2011
समाचार आईडी: 2206825
अंतर्राष्ट्रीय समूह:170 से ज्यादा शिकागो के लोग परसों 16 अक्तूबर,को जबकि अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया तक विभिन्न देशों में पूंजीवादी विरोधी विरोध प्रदर्शन जारी थे, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) खबर नेटवर्क «आर टी»के हवाले से, यह प्रदर्शनकारी सिटी शिकागो के "ग्रांट पार्क" को छोड़ने से इनकार करने के कारण, पार्क के बंद होने के बाद, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिऐ गऐ. "ग्रांट पार्क" शिकागो वियतनाम युद्ध के खिलाफ 1968 में अमेरिकी लोगों के विरोध प्रदर्शन की वजह से जाना जाता है.
शिकागो जनता का विरोध प्रदर्शन,इस शहर के "फेडरल रिजर्व" बैंक के सामने एक रैली के साथ परसों सुबह शुरू किया गया,प्रदर्शनकारियों ने फिर "ग्रांट पार्क" की ओर मार्च किया और पार्क में टेंट लगा कर बैठ गऐ.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को बार बार चेतावनी दी गई कि 23 बजे के बाद यह पार्क बंद हो जाऐगा जो लोग नहीं छोड़ेंगे उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाऐगा लेकिन जनता ने इन चेतावनियों की प्रवाह नहीं की और पहले ऐलान के 90 मिनट बाद पुलिस ने शहरी कानून के उल्लंघन के कारण गिरफ़्तार कर लिया.
शिकागो जनता का विरोध प्रदर्शन वर्तमान अमेरिकी शहरों में आयोजित दर्जनों विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला का एक हिस्सा है.
881291
captcha