IQNA

सऊदी अरब के पूर्व में आले सऊद शासन की दमनकारी में तेज़ी

4:54 - October 24, 2011
समाचार आईडी: 2210463
अंतर्राष्ट्रीय समूह: आले सऊद शासन के सुरक्षा बलों ने सऊदी अरब के पूर्व के"अल अवामिया" क्षेत्र में छापेमारी और गिरफ्तारियों में तेज़ी कर दी है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने सूचना केन्द्र न्यूज नेटवर्क अल आलम के अनुसार उद्धृत किया कि सऊदी सेना ने"हमीली आले हमीली" नाम के एक जवान आदमी को अल अवामिया के दक्षिण पूर्वी प्रवेश द्वार से निरीक्षण करते समय गिरफ्तार कर लिया है
सऊदी बलों ने इसके अलावा"अली अब्दुल्ला अल मनासिब" नाम के एक अन्य नागरिक को"अल ज़ाराह"मोहल्ले में उसके घर के सामने से बग़ैर किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया और कुछ घंटे के बाद उसे छोङ दिया
इस बीच, अल अवामिया के पुलिस थाने के दो पुलिस वालों ने दो युवकों को गोलियों से घायल कर दिया जिन्हे क़तीफ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है
क़तीफ क्षेत्र में भी दस हज़ार लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था उन पर सऊदी सुरक्षा बलों ने आंसू गैस, जंगी और प्लास्टिक की गोलियां दाग़ी जिससे कुछ लोग घायल हो गए
885204
captcha