ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने समाचार एजेंसी«रायटर»के अनुसार उद्धृत किया कि कल लीबिया की मुक्ति के एक समारोह में"मुस्तफा अब्दुल जलील"ने शहर"बिनग़ाज़ी"में भाषण दिया और मुअम्मर गद्दाफी के तानाशाही शासन के पंजों से इस देश की मुक्ति घोषित की
अब्दुल जलील ने लीबिया के पूर्व में स्थित शहर बिनग़ाज़ी के हजारों लोगों की सभा में भाषण देते हुए अरब लीग, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ से लीबियाई लोगों की इन्तिफादा के समर्थन करने पर धन्यवाद किया
उन्होंने कहा: कि लीबियाई इन्तिफादा के सभी शहीद लीबिया की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए इंतजार कर रहे थे लेकिन निस्संदेह वह अब हमसे बेहतर और अच्छी जगह हैं और स्वर्ग उन लोगों की मेज़बान है
लीबिया की संक्रमणकालीन परिषद के अध्यक्ष ने इसके अलावा लीबिया में इस्लामी बैंकों के उद्घाटन की घोषणा की और कहा: कि हम कोशिश में हैं कि सूदखोरी के बिना इस्लामी बैंक और लीबिया में इस्लामी शिक्षाओं के आधार पर स्थापित करें
अब्दुल जलील मुस्तफा ने अंत में कहा: कि लीबिया के लोगों का इंक़ेलाब शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था, लेकिन हिंसा और हथियारों के साथ मुक़ाबला करना पङा
885875