ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«saphirnews»के अनुसार उद्धृत किया कि यह बैठक यूरोप के(EMN) मुसलमानों के प्रयास से 9 नवंबर को स्थानीय समय के अनुसार 7 बजे से 9 बजे तक पेरिस के विश्व अरब संस्थान में आयोजित की जाएगी
यूरोप के मुस्लिम समुदाय के अध्यक्ष और स्विट्जरलैंड के रहने वाले इस्लाम के माहिर"तारिक रमादान,ने इस बैठक में मध्य पूर्व के क्षेत्र में हाल की घटनाओं और अफ्रीकी देशों के बारे में भी संबोधित करेंगे
इसके अलावा ट्यूनीशिया, यमन, लीबिया और मिस्र देशों के लोगों की बेदारी में इस्लामी शिक्षा की भूमिका के बारे में विचार विमर्श और बहस; लोगों के विद्रोह के कारणों और उनकी मांगों, अरबी देशों में लोकप्रिय क्रांतियों का नतीजा और इस क्रांतियों की जीत में इस्लामी गुटों की भूमिका बैठक के अन्य विषयों में से है
इस बैठक में तारिक रमादान समाजशास्त्र के दृष्टिकोण से, क्षेत्र की घटनाओं और इन घटनाओं में इस्लाम की भूमिका पर वर्णन की समीक्षा करना चाहते हैं
892877