राजनीतिक और सामाजिक समूह: किर्गिज गणराज्य के ग्रैंड मुफ्ती ने इस देश की राजधानी शहर "बिश्केक"में नमाज़े ईदे क़ुर्बान के बाद अपने भाषण में इस देश के लोगों और नमाज़ियों से एकता और एकजुटता को मजबूत बनाने, और दोस्ती और एकजुटता के लिए कहा है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा मध्य एशियाई क्षेत्र के अनुसार बताया कि इस देश के मुसलमानों के मामलों के कार्यालय के अध्यक्ष और ग्रांड मुफ्ती"चूबाक़ हाजी जलील उफ"ने यह व्यक्त किया कि हम अपने देश के लोगों के लिए एकता और दोस्ती की बात कह रहे है और अल्लाह की बारगाह में किर्गिस्तान के लोगों के लिए एकता और एकजुटता चाहते हैं और हम आशा करते हैं कि आप एकता की भावना को ना छोड़ें
मुफ्ती"चूबाक़ हाजी जलील उफ"ने इसके अलावा मुस्लिम देश की सभी नेक शुभकामनाओं को पूरा करने की अल्लाह से दुआ की और कहा: कि आप अच्छा काम करने की कोशिश करें ताकि क़यामत के दिन अल्लाह से आपको इनाम और पुरस्कार हासिल हो सके
6 नवंबर को शहर बिश्केक की ईदे क़ुर्बान की नमाज़ में तक़रीबन 40 हजार लोगों ने देश के संसद भवन के सामने भाग लिया
895556