ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) «कैथ-vd»वेबसाइट के हवाले से,पांचवां स्वर्गीय धर्मों का कासप्ताह जो कि 5 नवंबर से स्विट्जरलैंड के कैथोलिक चर्च द्वारा शुरू किए गया था, कल एक बयान जारी करके अपने काम को समाप्त कर दिया.
धर्मों के बीच संवाद की बैठक,लॉज़ेन शहर अथवा इसके बाहरी इलाके में इस्लामी ईसाई और यहूदी केंद्रों की यात्रा और धार्मिक संस्थाओं के अधिकारियों तथा प्रबंधकों के साथ बैठक और फ़ोटो व धार्मिक कामों की प्रदर्शनी का आयोजन और समुदायों की गिरावट को रोकने में ईश्वरीय धर्मों की भूमिका पर विभिन्न लेखकों का प्रस्तुत किया जाना इस धार्मिक सप्ताह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों मे से थे.
यह धार्मिक सप्ताह,कल स्थानीय समय 17 बजे,स्विस इस्लामी संगठनों के संघ की ओर से एक उत्सव और मुसलमानों के बारे में ऐक फ़िल्म के दिखाने के साथ समाप्त होगया.
897725