संस्कृति विभाग:इस्लामी गण्यराज्य ईरान के सांस्कृतिक सलाहकार के प्रयासों से , फिलिस्तीनी,सीरियाई और ईरानी बच्चों का दोस्ती सप्ताह बुधवार, 16 नवम्बर को दमिश्क, सीरिया की राजधानी में आयोजित किया जाऐगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)शाखा इस्लामी संस्कृति और संबंध संगठन के अनुसार,ईरानी सांस्कृतिक सलाहकार के प्रयास और हमारे देश के संस्थान "फा़रस के सांस्कृतिक बच्चे "और इसी तरह सीरिया में एसोसिएशन"ईरान और फ़िलिस्तीन दोस्ती"तथा कुछ सीरियन संस्थाओं के सहयोग से फिलिस्तीनी,सीरियाई और ईरानी बच्चों का दोस्ती सप्ताह ईरानी कल्च्रल सेंटर में आयोजित किया जाएगा.
इस प्रोग्राम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे प्रशिक्षण और कला कार्यशालाऐं,(चित्रकला, कोलाज, शिल्प,कठपुतली बनाना, बर्तन,....)और फिल्म व कठपुतली शो कार्यक्रमों पर शामिल है.
इस प्रोग्राम का उद्घाटन समारोह ईरान, सीरिया और फ़िलिस्तीन के अधिकारियों व हस्तियों तथा मीडिया कवरेज की उपस्थित में आयोजित किया जाएगा.
898371