IQNA

आज़ेरी नागरिकों को देश के बाहर इस्लामी विज्ञान सीखने से वंचित कर दिया गयाः

4:28 - November 21, 2011
समाचार आईडी: 2225745
राजनीतिक और सामाजिक समूह:अज़रबैजानी सरकार द्वारा इस्लाम विरोधी नीति अपनाने के चलते देश की राष्ट्रीय विधानसभा के हाल के एक निर्णय के अनुसार आज़ेरी नागरिकों को देश के बाहर इस्लामी विज्ञान सीखने से वंचित कर दिया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) मध्य एशियाई क्षेत्र शाखा के अनुसार,इस धार्मिक विरोधी निर्णय के अनुसार,आज़ेरी नागरिकों को अन्य देशों में धार्मिक शिक्षा सीखने के लिऐ सरकार से संबंधित धार्मिक संगठनों के साथ समन्वय के बिना, धार्मिक शख़्सीयतों का आदान प्रदान,धार्मिक समारोह का आयोजन और विदेश में पढ़ने वाले इस्लामी विद्वानों के ज़रये नागरिकों द्वारा इस्लाम धर्म के काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
इसके अलावा अज़रबैजानी मुसलमानों के ख़िलाफ़ हाल के विधान सभा निर्णय के अनुसार बिक्री केन्द्रों में किताबें तथा धार्मिक साहित्य, लेख से संबंधित कामों को बेचना और अन्य धार्मिक जानकारी देना बिना अनुमति और अन्य देशों के नागरिकों द्वारा धार्मिक विज्ञापन का काम करने को प्रतिबंधित किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक,जो लोग इस धार्मिक विरोधी कानून का उल्लंघन करेंगे 5000 से 7000 तक "Manat" (अज़रबैजानी मुद्रा) की राशि का जुर्माना भरें या दो से पांच साल की कैद हो जाएगी!
901356


captcha