IQNA

थाईलैंड में रहने वाले ईरानियों ने मुहर्रम के पहले अशरे के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी

20:11 - November 23, 2011
समाचार आईडी: 2227936
राजनीतिक और सामाजिक समूह थाईलैंड की राजधानी शहर"बैंकाक"में ईरान के इस्लामी गणराज्य के सांस्कृतिक केन्द्र के प्रयास से हज़रत अबा अब्दिल्लाहिल हुसैन(अ0स0)और उनके बावफा साथियों के आने वाले ग़म के अवसर पर थाईलैंड में रहने वाले ईरानियों ने मुहर्रम के पहले अशरे के कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के अनुसार बताया कि थाईलैंड में रहने वाले ईरानियों ने पिछले सालों की तरह हज़रत अबा अब्दिल्लाहिल हुसैन(अ0स0)की शहादत के शोक में मोहर्रम के पहले अशरे में अज़ादारी करेंगे
27 नवम्बर रविवार से मुहर्रम की पहली तारीख़ के साथ यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जो 6 दिसम्बर मंगलवार दस मुहर्रम तक ज़ियारते आशूरा की तिलावत के साथ कर्बला की घटना की व्याख्या, अज़ादारी के कार्यक्रम और रात के खाने के लिए 10 दिनों तक जारी रहेगा
यह कहने के लायक़ है कि ईरानी सांस्कृतिक केन्द्र ने थाईलैंड में रहने वाले सभी ईरानियों से इस समारोह में भाग लेने के लिए दावत दी है
903211
captcha