ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने फ़िलिस्तीन की समाचार एजेंसी (मआ)के अनुसार बताया कि फ़िलिस्तीन के रेडियो कुरान के प्रशासनिक निदेशक "रज़ा मोहम्मद सईद मुलहिस" ने इस ख़बर की घोषणा की है: कि इस रेडियो कुरान ने अपने दसवें इस्लामी कैलेंडर को नए साल 1433 के हिजरी क़मरी साल के अवसर पर प्रकाशित किया है
रज़ा मोहम्मद सईद मुलहिस ने आगे कहा: कि यह कैलेंडर 354 पृष्ठों का है इसमें इस्लामी जानकारी, न्यायिक और सांस्कृतिक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाऐं मौजूद हैं
सईद मुलहिस ने कहा: कि फ़िलिस्तीन के रेडियो कुरान द्वारा क़मरी हिजरी कैलेंडर सालाना प्रकाशित होता है और हर साल फ़िलिस्तीनी नागरिक इसका उत्साही स्वागत करते हैं
907798