IQNA

इराक़ी राजधानी में मुनाफ़िक़ीन के निष्कासन के लिए विरोध प्रदर्शनः

6:13 - December 17, 2011
समाचार आईडी: 2239607
अंतर्राष्ट्रीय समूह: इराकी राजधानी के हजारों निवासियों ने कल, 16 दिसंबर को देश से मुनाफ़िक़ीन आतंकवादी तत्वों के निष्कासन के लिए विरोध प्रदर्शन किया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) खबर नेटवर्क अल आलम की वेबसाइट के हवाले से, इराकी राजधानी के हजारों सांस्कृतिक,धार्मिक व क़बीले की शख़्सियतों तथा महिलाओं,पुरुषों ने मैदाने (तहरीर)बुग़दाद पर जमा होकर मुनाफ़िक़ीन आतंकवादी तत्वों के निष्कासन पर ज़ोर दिया.
प्रदर्शनकारियों ने इराकी जनता की हत्या के लिये इन समूह द्वारा साज़िश और गरोही भेद भाव व झगड़े फैलाने के संबंध में नारे, लगाते हुए चेतावनी दी.
इराक की राजधानी के निवासियों ने इसी तरह उन अपराधियों के कोर्ट परीक्षण की मांग की है जिनके हाथ इस देश के लोगों के खून से सने हुए हैं.
नूरी मालिकी इराक़ी प्रधान्मंत्री ने 15 दिसम्बर को अपने भाषण में मुनाफ़िक़ीन आतंकवादी समबहों को अपराधी बताया और कहा कि इनका निष्कासन बिना वापसी के होगा.

916585

captcha