IQNA

बहरीनी महिलाओं ने ब्रिटिश दूतावास के सामने हड़ताल पर बैठींः

6:19 - December 17, 2011
समाचार आईडी: 2239610
इंटरनेशनल ग्रुपःबहरीनी महिलाओं का एक समूह कल, 16 दिसम्बर को, "मनामा" में ब्रिटिश दूतावास के सामने हड़ताल पर बैठीं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अल आलम न्यूज नेटवर्क सूचना केन्द्र के अनुसार, शहर "रासुर्रमान" की महिलाओं ने कल "मनामा", बहरीन की राजधानी में ब्रिटिश दूतावास,के सामने विरोध बैठक का आयोजन किया.
ब्रिटिश सरकार द्वारा अल खलीफा शासन का समर्थन और बहरीन में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को दबाने के मुक़ाबिले में अंग्रेजों की चुप्पी बहरीनी लोगों के व्यापक विरोध का कारण बनी है.
यह बताना ज़रूरी है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाएं, 14 मार्च (2011) को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को की खातिर बहरीनी सरकार की सहायता के लिए आई थीं.
इस रिपोर्ट के अनुसार,बहरीन में स्थायी तहक़ीक़ कमीशन ने नवम्बर महीने में ऐक रिपोर्ट में घोषणा की थी कि इस देश की सरकार जन विरोध को कुचलने के लिऐ अधिकअत्याचार से काम लिया है.
916 591
captcha