ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«charentelibre»के अनुसार उद्धृत किया कि फ्रांस के इस्लामी संगठनों के संघ के प्रयास से"पैगंबर हज़रत मुहम्मद(स0अ0) विश्व वालों के लिए रहमत हैं"के विषय पर यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दुनिया भर के मुसलमानों की उपस्थिति के साथ आयोजित किया जाएगा और इस दौरान सामुदायिक बैठकें पैगंबर हज़रत मुहम्मद(स0अ0) की सीरत और व्यक्तित्व के परिचय के बारे में आयोजित की जाएगी
इस्लामी और अन्य यूरोपीय देशों और फ्रांस के प्रमुख विद्वानों की उपस्थिति के साथ विभिन्न बैठकों का आयोजन जिसमें इस्लामी विषयों के साथ फिल्म वितरण, इस्लामी किताबों की प्रदर्शनी और पवित्र स्थानों की तस्वीरें, हिफ़्ज़ और क़िरअते कुरान की प्रतियोगिता विशेष रूप से किशोरों और युवाओं के लिए, और पैगंबर हज़रत रसूले अकरम(स0अ0) पर शेर और क़सीदे की प्रतियोगिता इस सभा के प्रमुख कार्यक्रमों में से हैं
इस अंतरराष्ट्रीय सभा के आयोजकों ने यूरोपीय देशों के सभी मुस्लिम और गैर मुस्लिम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है ताकि इस प्रदर्शनी में भाग लें और इस्लाम और पैगंबर हज़रत रसूले अकरम(स0अ0) के असली चेहरे से अधिक परिचित हों
यह प्रदर्शनी 19 दिसंबर सोमवार तक जारी रहेगी इस प्रदर्शनी में दुनिया के अन्य देशों और फ्रांस के सभी उत्साही भाग ले सकते हैं
916481.