ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)बहहहरीन में प्रकाशित समाचार पत्र अलवसत के हवाले से,यह सम्मेलन ओमानी कारोबार व ब्यवसाय समूहों,देश के केंद्रीय बैंक और ओमान वित्तीय बाजार फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होगा तथा दो दिनो तक चलेगा.
उम्मीद कीजाती है कि 400 प्रतिभागी अरबी और गैर अरबी केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों तथा इस्लामी वित्तीय और वाणिज्यिक संस्थानों और बैंकों के अधिकारियों सहित इस सम्मेलन में भाग लेंगे.
ओमानी विदेशी बैंकों, निवेश कंपनियों, वित्तीय बाजार, कारोबार और इस्लामी बैंकिंग के अधिकारी भी मस्कट सम्मेलन में उपस्थित होंगे.
ओमान में वित्तीय संस्थानों और बैंकों के काम के लिऐ लाइसेंस तथा इस्लामी शरीअत के मुताबिक़ वित्तीय और बैंकिंग सेवा व कार्य को मज़्बूत बनाना इस सम्मेलन मे समीक्षा के अस्ल बिंदु हैं.
918457