ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने कुवैत की समाचार एजेंसी(Kvna)के अनुसार उद्धृत किया कि यह सम्मेलन "इस्लामी परिप्रेक्ष्य से व्यापक आर्थिक विकास और सतत विकास "के नारे के साथ आयोजित हुआ है जो दो दिन तक जारी रहेगा
अर्थशास्त्रियों का एक समूह, कर्मचारियों और केंद्रीय बैंकों के अधिकारियों और दुनिया के 40 देशों के आर्थिक विशेषज्ञों ने इस सम्मेलन में भाग लिया और "इस्लामी अर्थशास्त्र के ढांचे, "इस्लामी अर्थशास्त्र का इतिहास" और "राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों में इस्लामी सिद्धांतों के अनुपालन के आसार"इस सम्मेलन का विषय रहे
कतर के सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष"शेख अब्दुल्ला बिन सऊद आले सानी" ने इस सम्मेलन में कहा:कि इस्लामी बैंकों ने पिछले वर्षों के दौरान इस्लामी बैंकिंग उद्योग में भारी वृद्धि देखी गई और कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है
919338