IQNA

Samarra में इमामैन अस्करीयैन अ.स.के रौज़े की आईनाकारी योजना शुरूः

6:08 - December 24, 2011
समाचार आईडी: 2243627
अंतर्राष्ट्रीय समूह: Samarra में इमामैन अस्करीयैन अ.स.के रौज़े के पूर्वी भाग की आईनाकारी योजना इस पवित्र जगह की पुनर्निर्माण तकनीकी समिति के सहयोग से चल रही है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार एजेंसी नून के हवाले से, "हुसैन अली मोहम्मद" इराक पर्यटन मंत्रालय से संबंधित इमामैन अस्करीयैन अ.स.के रौज़े के पुनर्निर्माण तकनीकी समिति के अधिकारी ने इस बारे में कहाः यह परियोजना रौज़े के पूर्वी भाग की आईनाकारी सहित, टुकड़ों और ज्यामितीय आकार के शीशे के साथ है और अब तक इस अनुभाग के दक्षिण की आईनाकारी होचुकी है.
हुसैन अली मोहम्मद ने जारी रखते हुऐ कहा: रौज़े के उत्तर की ओर आईनाकारी के लिए स्तंभ बनाऐ जाचुके हैं.
उन्हों ने बतायाःइस से पहले इमामैन अस्करीयैन अ.स.के रौज़े के पश्चिमी व उत्तरी भागों की आईनाकारी के लिए इंजीनियरिंग व तकनीकी कार्वाई होचुकी है और इस वक़्त अंतिम काम जारी है.
920821

captcha