ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने समाचार एजेंसी नून के अनुसार उद्धृत किया कि यह सम्मेलन प्रांत कर्बला के शाएरों एक समूह की उपस्थिति के साथ इस प्रांत के अदीबों के संघ के मुख्यालय में आयोजित किया गया इस सम्मेलन में भाग लेने वालों ने 'इमाम हुसैन(अ0स0)की शान में क़सीदे और शेर पढ़े
कर्बला के अदीबों के मीडिया संघ और सार्वजनिक संबंध के सचिव "सलाम मोहम्मद अल बनाई, ने इस बारे में कहा कि'इमाम हुसैन(अ0स0)की शान में काव्य सम्मेलन मोहर्रम के दौरान आयोजित किया गया है और यह सम्मेलन पारंपरिक है कि जो हर वर्ष इमाम हुसैन(अ0स0)की स्थिति को बताने के लिए शाएरों की बज़्म के साथ आयोजित किया जाता है
"सलाम मोहम्मद अल बनाई, ने आगे कहा: कि अली अल फताल, हादी अल रबीई, अब्दुल हुसैन खलफ अल दामी,मेहदी अल नईमी, नजाह अल अरसान, इस्माइल अल वाएली, ऊदा ज़ाही अल तमसमस, हुसैन काज़िम अल शमरी, इस्माइल अज़ीज़, हातिम अब्बास बसीला और मोहम्मद ताहिर इस सम्मेलन में भाग लेने वाले शाएर हैं और हसन उबैद ईसा, अब्दुल रज़्ज़ाक़ अब्दुल करीम और सबीह हैदर भी वक्ताओं में से थे
920800