IQNA

लेबनान के हिजबुल्लाह ने अमेरिका को दमिश्क के विस्फोटकों का ज़िम्मेदार ठहराया है

19:22 - December 26, 2011
समाचार आईडी: 2245742
अंतर्राष्ट्रीय समूह: कल 23 दिसम्बर की रात को लेबनान की इस्लामी हिज़बुल्ला ने एक बयान जारी करके दमिश्क में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका को इन विस्फोटों का ज़िम्मेदार बताया है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट "अल मनार" के अनुसार बताया कि हिज़्बुल्ला ने इस बयान में दमिश्क के बम विस्फोट की जिम्मेदारी अमेरिकी भाड़े के मज़दूरों को ठहराया है और कहा कि यह हमले अमेरिका द्वारा किए गए हैं अमेरिका आतंकवाद का पालना है और निर्दोष लोगों की हत्या करके यहूदी शासन और अपनी औपनिवेशिक नीतियों के खिलाफ आत्मसमर्पण करने की कोशिश कर रहा है
इस बयान में आगे आया है कि हिज़बुल्ला ने इस भयानक अपराध को कि जो मानवता के दुश्मनों द्वारा किया गया है ज़ोरदार निंदा की है
दरअसल, कल 23 दिसम्बर को दमिश्क के कफरसूसा क्षेत्र में दो कार बम विस्फोटों में 130 से अधिक लोग मारे गए और ज़ख़्मी हुए हैं
921078
captcha