IQNA

सूडान में इंटरनेशनल कांग्रेस "क़ुदस के साथ एकात्मकता "पर काम शुरूः

7:21 - December 29, 2011
समाचार आईडी: 2247460
अंतर्राष्ट्रीय समूह: अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन " क़ुदस के साथ एकात्मकता' कल 28 दिसम्बर से, फ़िलिस्तीन के एक पैनल की उपस्थित में "खार्तूम "सूडान की राजधानी में शुरू हो गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट smc.sd के हवाले से, «इस्माइल हानियह" फ़िलिस्तीनी सरकार के निर्वाचित प्रधानमंत्री और उनके साथ ऐक बोर्ड ने परसों 27 दिसम्बर रात, को सम्मेलन में भाग लेने के लिऐ खार्तूम में प्रवेश किया.

इस्माइल हानियह ने खार्तूम हवाइ अड्डे पर संवादाताओं से ऐक बातचीत में कहाःक़ुदस सम्मेलन में भाग लेने के लिऐ जो कि यहूदी शासन द्वारा यहूदी आबादकारी व इज़्राईली अत्याचार से मुक़ाब्ला करने के उद्देश से आयोजित किया जारहा है खार्तूम आया हूं.

फ़िलिस्तीनी सरकार के निर्वाचित प्रधानमंत्री ने खार्तूम सम्मेलन को यहूदी शासन की नीतियों से सामना करने में ऐक क़दम और क़ुदस के फ़िलिस्तीनी,अरबी तथा इस्लामी स्थान होने पर ताकीद बताया और सूडान सरकार की सम्मेलन की मेज़बानी करने पर सराहना की.

उन्होंने फ़िलिस्तीनी शहीदों की स्मृति व याद को जीवित रखने के साथ जोर दिया: क्षेत्रीय क्रांतियों, स्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता की छाया में क़ाबिज़ शासन के अपराधों के बारे में सत्य की खोज के लिए, विजय ज़रूर हासिल होगी.
924787

captcha