IQNA

अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने आयतुल्लाहिल उज़्मा Khoei फाउंडेशन पर हमले की निंदा कीः

1:07 - January 04, 2012
समाचार आईडी: 2250868
इंटरनेशनल ग्रुप: अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने ऐक बयान जारी करके संयुक्त राज्य अमेरिका "न्यूयॉर्क" राज्य के "क्वींस" क्षेत्र में आयतुल्लाहिल उज़्मा Khoei फाउंडेशन और मुस्लिम घरों पर हमले की जोरदार निंदा की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "अल अहराम" वेबसाइट के हवाले से, अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने इस बयान में जो पिछली रात 2 जनवरी को जारी किया गया था, कहाः कि यह घटनाऐं किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं, क्योंकि समाज में तनाव और हिंसा में वृद्धि का कारण होंगी.

इस बयान में आया है: हम आयतुल्लाहिल उज़्मा Khoei फाउंडेशन पर हमले की जो कि आग लगानेवाली सामग्री के साथ था, जिसमें 80 नमाज़ी फाउंडेशन के अंदर थे निंदा करते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, "एंड्रयू Cuomo," न्यूयॉर्क के गवर्नर,ने भी इस शहर की एक मस्जिद के अंदर दाहक पदार्थ फेंकने की जो कि मस्जिद के दरवाज़े के विनाश का सबब हुआ जोरदार निंदा की थी.

न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा है कि न्यूयॉर्क के इस्लामिक सेंटर और मुसलमानों के घरों पर हुए हमले के बारे में तहक़ीक़ शुरू हो गई है और हो सकता है कि इस घटना के तार "दैली" क्षेत्र में आगज़नी से जुड़े हों.

आयतुल्लाहिल उज़्मा Khoei फाउंडेशन की वेबसाइट ने इस से पहले इस घटना की ख़बर दी थी और कहा था कि केवल दरवाज़े पर थोड़ी आग लगी और फिर बुझ गई थी तथा कोई भी इस घटना में घाएल नहीं हुआ.

इसके अलावा,इस फाउंडेशन से मिली एक मुसलमानों से संबंधित के दुकान पर भी हमला किया गया और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होगया. इन कार्वाईयों के कुछ घंटे बाद, एक हिंदू केंद्र और एक ईसाई चर्च पर भी आग लगानेवाली सामग्री फेंक कर हमला किया गया.

928063
captcha