IQNA

भारत में आयतुल्लाह सीस्तानी के नुमाईन्दे का निधन हो ग़या

6:26 - January 16, 2012
समाचार आईडी: 2257399
राजनीतिक और सामाजिक समूह: भारत में आयतुल्लाह सीस्तानी के नुमाईन्दे और मुंबई में ईरानी मस्जिद के इमाम हुज्जतुल ईसलाम"शेख़ मोहम्मद हुसैन नासरी"का निधन हो ग़या
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)शाखा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र, के अनुसार13जनवरी 5.45 पर लंबी बीमारी के बाद"हबीब" अस्पताल में75 वर्ष की आयु में हुज्जतुल ईसलाम"शेख़ मोहम्मद हुसैन नासरी" का निधन हो ग़या और आपको 14जनवरी शुक्रवार को स्थानीय समय 10बजे दफनाया जाएग़ा.
इसके अलावा आप40साल पहले ईरान के न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख़ आयतुल्लाह शाहरुदी के साथ नजफ में आयतुल्लाह ख़ई और आयतुल्लाह खुमैनी(र0)से दरस पढा है.
और नजफ से वापसी पर अपने क्षेत्र कश्मीर के(कारगिल)शहर में तब्लीग़े इस्लाम किया उसके बाद तब्लीग़ के लिए अलीग़ढ़ और अलीपुर का सफर किया और अभी 20साल से मुंबई में ईरानी मस्जिद के इमाम और नजफी हाऊस के हौज़े में शिक्षक थे और आप अल-मुअम्मल संस्कृति संस्थान के संरक्षक भी थे.
याद रहे कि हुज्जतुल ईसलाम"शेख़ मोहम्मद हुसैन नासरी" को अच्छे नैतिकता और अच्छे स्वभाव के रूप में जाना जाता था.
934614
captcha