ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने समाचार एजेंसी"नून" के अनुसार उद्धृत किया कि"फतही अल शाज़ली"ने इस बात की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आले सऊद शासन सऊदी शिया क्षेत्रों की तरफ कोई तवज्जो नही कर रहा है
उन्होंने कहा: कि देश के अन्य क्षेत्रों के अलावा सऊदी शिया क्षेत्रों में कल्याण और विकास की गतिविधियां निचले स्तर की हैं
उन्होंने कहा: कि सऊदी अरब का शियों वाला क्षेत्र"अल मनतक़ा अल शरक़िया" इस देश का तेल समृद्ध क्षेत्र है इसलिए यह माना जाता है कि सऊदी सरकार इस क्षेत्र में रोज़ के विरोध प्रदर्शनों और नए विकास की मांगों से डरती है
मिस्र के पूर्व राजदूत ने सऊदी अरब में कहा, कि सऊदी अरब के बादशाह"राजा अब्दुल्ला, ने सऊदी शियों के विरोध प्रदर्शन का मुक़ाबला करने के लिए आर्थिक और वित्तीय समाधान पर ज़ोर दिया है लेकिन बग़ैर संदेह इस तरह का समाधान हमेशा उचित नहीं रहेगा
940531